50 से अधिक अवैध दुकानों और मकानों पर चला बुलडोजर

छपरा : सदर सीओ आंचल कुमारी ने तीन घंटे में लगभग तीन किलोमीटर का अतिक्रमण हटवाया। सदर सीओ के इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सबसे पहले साढा पुल के नीचे कार्रवाई हुई। जिलाधिकारी अमन समीर के निर्देश पर सदर सीओ आंचल कुमारी ने अपने पूरे दलबल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंची। पुल के नीचे और अवैध रूप से वर्षों से रह रहे दुकानदारों और लोगों को वहां से हटाया और सभी अवैध दुकान और मकानों को बुलडोजर से तुड़वाया। वैसे भी यह रिश्की जगह था, कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

लोगों का कहना है कि प्रशासन इसके पहले इसे खाली नहीं कर पाया था, अब यह बड़ा कार्य किया गया है। अभी तक कोई नहीं कर पाया था। यहां पर अस्थाई रूप से रह रहे 30 से अधिक दुकानों और घरों को हटाया गया है। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो वहां शाम होते ही मारपीट, चोरी और छिनतई की घटना आम हो गई थी। वैसे भी पूल के नीचे लोगों का रहना खतरे से खाली नहीं था।

यह भी देखें :

हालांकि कई दिन पहले से माइक के माध्यम से लोगों को वहां से हट जाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा अलर्ट भी किया गया था। इसके बावजूद भी लोग नहीं हटे और अंततः बुलडोजर से उन सभी दुकान एवं मकानों को तोड़ा गया जो पुल के नीचे अवैध रूप से बने थे। वहीं शहर में इस तरह की कार्रवाई लगातार हो रही है। वहीं लोगों की माने तो इस तरह की कार्रवाई अगर लगातार हो तो पूरा शहर अतिक्रमण से मुक्त हो जाएगा।

यह भी पढ़े : सदर अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी सड़कों पर किया प्रदर्शन

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Dhanbad News: टुंडी के राजा तालाब में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल,...

धनबाद: पश्चिमी टुंडी ब्लॉक के मोहनद में 'राजा तालाब' प्रोजेक्ट में गड़बड़ी और लापरवाही के गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। स्थानीय लोगों का...

रामगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते प्रोबेशन ऑफिसर और...

रामगढ़: मंगलवार को एक बड़े ऑपरेशन में, हज़ारीबाग़ के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रामगढ़ ज़िला प्रोबेशन ऑफ़िस में तैनात प्रोबेशन ऑफ़िसर सिमरन कुमारी और...

Siwan Sugar Mill: सीवान में खुलेगी Sugar Mill, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

सीवान दौरे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चीनी मिल खोलने की घोषणा की। 180 करोड़ की 38 योजनाओं का उद्घाटन और 1 करोड़ रोजगार...