मामूली विवाद में चली गोलियां, 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

औरंगाबाद : औरंगाबाद मामूली विवाद में गोली लगने से इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मामले में आक्रोशितों ने चार लोगों की जमकर पिटाई कर दी जिसमें दो की मौके पर ही मौत हों गई, जबकि दो अन्य व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। मामला औरंगाबाद ज़िले के नवीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ की हैं। जहां एक दुकान के आगे खड़ी कार को लेकर दुकानदार और कार में बैठे लोगों के बीच विवाद हो गई जिसमें तू-तू मैं-मैं के दौरान कार में बैठे एक व्यक्ति ने अपने पिस्टल से दुकानदार पर गोली चला दी जिसमें गोली दुकानदार के बगल में बैठे एक स्थानीय व्यक्ति को लग गई। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के क्रम में उस व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी राम शरण चौहान के रुप में हुईं हैं।

मामले में आक्रोशितों ने कार में बैठे चर लोगों के साथ मारपीट कर दी जिसमें अंदरूनी चोट लगने से दो की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और यथा स्थिति का जायज़ा लिया। तत्पश्चात उन्होंने मामले की सूचना सदर एसडीओ मो. अमानुल्लाह खान की हैं। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं। ख़बर लिखें जाने तक कार सवार तीन मृतकों और एक जख्मी की पहचान नहीं हो सकी है।

दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...