Advertisment

व्यवसायी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में डिप्रेशन का जिक्र

निरसा : निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनेमा हॉल मोड़ के पास युवा व्यवसायी राजीव मिश्रा ने अपने आवास में फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली. बता दें कि राजीव मिश्रा विगत कई वर्षों से व्यवसाय में लगातार हो रहे नुकसान के कारण काफी परेशान हो रहा था. परिवार को इसकी भनक पहले ही लग चुकी थी जिससे परिवार में मौजूद पत्नी और बच्चे खासा ध्यान रखा करते थे. बुधवार की रात देर रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सोने चला गया. जब उनकी पत्नी सुबह के 4:00 बजे उठकर उन्हें ढूंढती है तो एक कमरे में फंदे से झूलता हुआ शव मिला.

आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौका-ए-वारदात से मृतक द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमे मृतक ने डिप्रेशन का जिक्र किया है. निरसा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुभाष सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच और फंदे से शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

दारोगा लालजी यादव आत्महत्या मामला: रांची में नहीं हुआ पोस्टमार्टम, शव साहेबगंज ले गए परिजन

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...