Dhanbad: मैथन से लौटने के दौरान कार पलटी, चार गंभीर घायल, SNMMCH में भर्ती

Dhanbad: NH 19 पर प्रतिदिन रफ्तार कहर बरपा रही है। ताजा मामला आज दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे का है। गोविंदपुर के बरवा बाजार में एक कार असंतुलित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में तीन किशोरी एवं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी मैथन डैम से घूम कर वापस लौट रहे थे। इसी बीच बरवा बाजार में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dhanbad: सभी घायल SNMMCH में भर्ती

प्रशासन की मदद से सभी घायलों को SNMMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। सभी घायल फकीरडीह के निवासी हैं। करमाटांड पंचायत समिति सदस्य मो. आसिफ अंसारी ने बताया कि सभी दोस्त हैं और सभी घूमने के लिए मैथन गए थे। वापसी में बरवा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी घायल हो गए।

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: ‘मैंने अपना भाई खो...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाजरत अपने एक रिश्तेदार से मिलने...