युवक पर पिस्टल और रॉड से हमला, 2 पर केस दर्ज

फारबिसगंज : फारबिसगंज के सुभाष चौक रेलवे ढाला के पास 24 वर्षीय आर्यन कुमार पर दो युवकों ने पिस्टल के बट और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि सन्नी सिंह और विवेक ठाकुर ने पहले गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की नीयत से हमला किया। हमलावरों ने नकदी और चांदी का लॉकेट भी लूट लिया। घायल आर्यन का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ। उन्होंने आरोपितों की आपराधिक गतिविधियों और अपने परिवार पर खतरे की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू करने की बात कही है।

यह भी पढ़े : जमीन माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्यालय हुआ सील

यह भी देखें :

मुबारक हुसैन की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...