हजारीबागः आरोग्यं हॉस्पिटल के निर्देशक हर्ष अजमेर को अपराधियों के द्वारा धमकी दिया जा रहा है। ये धमकी हर्ष को व्हाट्सएप कॉलिंग एवं फोन के जरिए मिल रही है। धमकी देने वाला व्यक्ति रंगदारी मांग रहा है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
हर्ष अजमेर इस धमकी की लिखित शिकायत हजारीबाग सदर थाने में की गई है। अजमेर ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात एक बच्चे को अस्पताल में एडमिट किया गया था जिसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए 24 घंटे के अंदर उसे रांची रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।
जान से मारने की मिल रही है धमकी
इसके बाद 1 नवंबर की रात लगभग 11:30 बजे परिजनों के द्वारा मृतक बच्चे के शरीर के साथ अस्पताल में आकर हंगामा किया गया। इस हंगामे के दौरान डॉक्टर एवं महिला नर्सिंग स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार भी हुआ था।

उसके बाद दो नंबरों से उनके पास व्हाट्सएप्प कॉलिंग एवं कॉल के माध्यम से रंगदारी मांगी जा रही है। इसको लेकर उन्होंने सदर थाने के पुलिस अधीक्षक के पास आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

















