सीबीआई ने प्रिंसिपल डॉ. एहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को किया गिरफ्तार

हजारीबाग: नीट पेपर लीक मामले में शुक्रवार को सीबीआई ने हजारीबाग में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक मीडिया समूह के दो कर्मियों को भी हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में एक को छोड़ दिया गया।

अन्य तीनों को सीबीआई पटना ले गई। चरही के सीसीएल गेस्ट हाउस से शाम 4:30 बजे दो ट्रॉली बैग और एक आयरन बॉक्स में साक्ष्य व दस्तावेज लेकर टीम तीन गाड़ियों से पटना रवाना हुई। बॉक्स में कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण थे।

इससे पहले जांच एजेंसी ने चरही के सीसीएल गेस्ट हाउस में प्रिंसिपल से करीब 60 घंटे तक पूछताछ की थी। इससे पहले जांच एजेंसी की टीम शुक्रवार को प्रिंसिपल को लेकर चरही घाटी पहुंची। फिर रामगढ़ के चुटुपालू घाटी ले गई।

टीम यह पता कर रही है कि तीन मई को प्रिंसिपल स्कूल छोड़कर इन जगहों पर क्यों गए थे। सीबीआई ने उस ई-रिक्शा चालक ओरिया निवासी मनोज को भी हिरासत में लिया था, जिसने पेपर बैंक तक पहुंचाया था। पूछताछ के बाद उसे इस हिदायत के साथ छोड़ा कि वह पूछताछ की बात किसी से साझा न करे।

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: ‘मैंने अपना भाई खो...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाजरत अपने एक रिश्तेदार से मिलने...

LPG Cylinder Booking Rule: केंद्र सरकार ने साफ किया नियम, जानें...

LPG Cylinder Booking Rule: घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब शहरी और ग्रामीण इलाकों के...