DGP के घर से महज 5 सौ की दूरी पर तनिष्क शोरूम में लूट, सामने आया CCTV

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय दिखाते हुए डीजीपी आलोक राज के घर से 500 मीटर की दूरी पर तनिष्क शोरूम में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। शनिवार की शाम हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। एक मिनट 40 सेकंड के अंदर चार की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर आभूषण और कैश समेत चार लाख रुपए लूट लिए थे। सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि जब अपराधी दुकान के अंदर घुसे तब वहां अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। अपराधी में पिस्टल की डट से एक कर्मचारी को घायल कर दिया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। अपराधियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़े : एक ही रात में टूटे तीन दुकानों के ताले, मचा हड़कंप, चोर CCTV में कैद

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...