चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद, झारखंड में जश्न की माहौल

रांची: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद, झारखंड में जश्न की माहौल। भारतीय जनता पार्टी ने इस महाअभियान की सफलता को आतिशबाजी के साथ मनाई। झारखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर, नागेंद्र त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह, आशा लकड़ा, संजय सेठ, और बालमुकुंद सहाय जैसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ-साथ कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। इस अवसर पर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराया, मिठाइयां बांटी और दीये जलाए, खुशी का इजहार किया।

झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जो बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा पर थे, ने इस सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा है और भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्वगुरु बन गया है। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड ने भी इस महत्वपूर्ण चंद्रयान मिशन के प्रक्षेपण में अपना योगदान दिया है और आज उसकी धरती भी गौरवित है।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने आज को देश के लिए गर्व का पल बताया और भारत की प्रतिभा और पराक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर लैंड होने पर, रांची के स्कूलों में छात्रों ने भारत माता की जय के नारे दिए। जेवीएम श्यामली और अन्य कई स्कूलों में ऑनलाइन प्रारंभिक में बच्चे ने अपनी खुशी और गर्व के इजहार के लिए जय भारत और जय चंद्रयान के नारे दिए। स्कूल के शिक्षक और प्राचार्य भी इस अद्वितीय क्षण के मौके पर खुशी से झूमे और एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर, जवाहर विद्या मंदिर के प्राचार्य समरजीत जाना, उप प्राचार्य बीएन झा, और एसके झा समेत कई लोग उपस्थित थे।

 

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...