PM Cares से केंद्र करे राज्य की मदद, कांग्रेस अध्यक्ष ने पोस्ट कर बाढ़ की स्थिति पर…

नई दिल्ली: बिहार के कुछ जिलों के लोग बाढ़ की भीषण त्रासदी झेल रहे हैं। बाढ़ की वजह से लाखों लोग बेघर हो चुके हैं वहीं उनके सामने कई अन्य समस्याएं भी खड़ी हैं। हालांकि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन लगातार अलर्ट है और लोगों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इधर बाढ़ के बीच में विपक्ष के कुछ नेता राज्य सरकार पर निशाना भी साध रहे हैं तो कुछ ने लोगों को और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बिहार में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जाहिर की है।

एक्स पर लिखा

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कोशिशों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया तो दूसरी तरफ पीएम केयर्स फंड से राज्य सरकार को मदद की मांग भी की। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि ‘बिहार में बाढ़ का मंज़र भयंकर होता जा रहा है। 17 ज़िलों में क़रीब 15 लाख़ लोग बाढ़ग्रस्त हैं और पिछले कुछ दिनों में कई लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद पीड़ादायक है। पुल टूटे हैं और ख़ासकर उत्तरी बिहार में आपदा के चलते नागरिकों के घर उजड़े हैं।

1 31 22Scope News

पीएम केयर्स से केंद्र करे राज्य की मदद

केंद्र और राज्य सरकार से हमारी माँग है कि राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाई जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित मदद मिल सके। विषम परिस्थितियों में भारतीय वायुसेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जो मदद कर रही है, उनका हम तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। पर अभी भी राज्य सरकार की एजेंसियों द्वारा हर संभव मदद की बेहद ज़रुरत है। केंद्र सरकार को PMCARES से हर बाढ़ पीड़ित को पर्याप्‍त मुआवज़ा देना चाहिए और राज्य सरकार की सहायता करनी चाहिए। जिन किसानों की फ़ सल बर्बाद हुई है, उन्हें भी मुआवज़ा मिलना चाहिए। कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं से अपेक्षा है कि वो पीड़ितों की सेवा के लिए तत्पर रहें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Congress प्रदेश अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

विवेक रंजन की रिपोर्ट

PM Cares PM Cares PM Cares PM Cares PM Cares

PM Cares

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...