कोविड में अनाथ हुए बच्चों को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात

पीएम केयर्स फंड से वितरित करेंगे धनराशि

नई दिल्ली : कोविड में अनाथ हुए बच्चों को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

पीएम केयर्स फंड से देशभर में चलाई जा रही बच्‍चों की योजना के तहत

विभिन्‍न लाभ आज वर्चुअल माध्‍यम से वितरित करेंगे.

प्रधानमंत्री स्‍कूली बच्‍चों के लिए छात्रवृत्ति अंतरित करेंगे.

इस कार्यक्रम के दौरान बच्‍चों को आयुष्‍मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना के

तहत छात्रव‍ृत्ति और स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड की पासबुक जारी करेंगे.

बच्‍चों को सशक्‍त बनाने में मिलेगी सहायता

यह योजना प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष 29 मई को ऐसे बच्‍चों के लिए शुरू की थी जिनके माता-पिता दोनों या कानूनी अभिभावकों की कोविड महामारी से मृत्‍यु हो गई थी. यह योजना 11 मार्च, 2020 से इस वर्ष 28 फरवरी के बीच मृत्‍यु की अवधि के लिए लागू की गई है. योजना का उद्देश्‍य शिक्षा और छात्रवृत्ति के माध्‍यम से ऐसे अनाथ बच्‍चों की व्‍यापक देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करना है. व्‍यवस्थित ढंग से रहन-सहन और पढ़ाई-लिखाई का खर्च उपलब्‍ध कराने से ऐसे बच्‍चों को सशक्‍त बनाने में सहायता मिलेगी.

10 लाख रूपये की दी जाएगी वित्‍तीय सहायता

योजना के तहत बच्‍चों को 23 वर्ष की उम्र तक 10 लाख रूपये की वित्‍तीय सहायता दी जाएगी और स्‍वास्‍थ्‍य बीमा के माध्‍यम से उनका स्‍वास्‍थ्‍य सुनिश्चित किया जाएगा. बच्‍चों का विवरण दर्ज करने के लिए पोर्टल pmcaresforchildren.in शुरू किया गया है. इस पोर्टल पर पंजीकरण से लेकर अनुमोदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के लिए अन्य सभी सहायता उपलब्‍ध है.

देशभर के लाभार्थी बच्‍चों से बातचीत भी करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल वर्चुअल माध्‍यम से देशभर के लाभार्थी बच्‍चों से बातचीत भी करेंगे. उत्‍तर प्रदेश में ऐसे बच्‍चों के लिए यह योजना बड़ा सहारा बनी है. महाराष्‍ट्र के ठाणे जिले से 43 बच्‍चे भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इनमें से 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्‍चे जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्‍चे वर्चुअल माध्‍यम से भाग लेंगे.

तुलसी मंडी सहारा कार्यालय में एजेंटों और जमाकर्ताओं का तोड़फोड़

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...