Chaibasa Encounter : पुलिस बल और नक्सलियों में मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, दो गिरफ्तार…

Chaibasa Encounter : आज चाईबासा में पुलिस बल के जवानों और माकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। इसके साथ ही पुलिस बल ने घटनास्थल से कई गोला बारूद और हथियार सहित कई सामान बरामद किये हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : प्रियंका गांधी लड़ेगी वायनाड उपचुनाव, राहुल गांधी ने छोड़ा सीट… 

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के अजय महतो और कांडे होनहागा अपने दस्ते के साथ चाईबासा के गुवा और जेटेया थाना इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

गुवा थाना अंतर्गत लिपुंगा एवं कुलासाई के जंगलो में हुई मुठभेड़

जिसके बाद पुलिस के द्वारा एक टीम का गठन किया गया जिसमें चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 209 बटालियन, और सीआरपीएफ 26 बटालियन शामिल है। द्वारा 16 जून रविवार को एक टीम का गठन किया गया और इलाके जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। इसी क्रम गुवा थाना अंतर्गत लिपुंगा एवं कुलासाई के समीप पुलिस को देखते ही माओवादियों ने फायरिंग शुरु कर दी।

जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलो और पुलिस ने भी फायरिंग शुरु कर दी। करीब एक घंटे तक पुलिस बल के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी भागने लगे। इस दौरान एक महिला सहित 5 उग्रवादी मुठभेड़ में मारे गए। वहीं दो माओवादी गिरफ्तार कर लिये गए।

ये भी पढ़ें- Baghmara में युवती के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार… 

मृतक नक्सलियो में जोनल कमेटी सदस्य काण्डे होनहागा उर्फ गोविन्द नागदुवार उर्फ दिरीसुम, सबजोनल कमेटी सदस्य सिंगराय उर्फ मनोज कुंजाम, दस्ता सदस्य जोंगा, दस्ता सदस्य सुर्या उर्फ मनता देवगम उर्फ मुण्डा, दस्ता सदस्य सपनी हांसदा पति टाईगर उर्फ पाण्डू हांसदा की पहचान की गई है।

घटनास्थल से हथियार और गोला बारूद सहित कई सामान जब्त

गिरफ्तार किये गए माओवादियों में एरिया कमांडर टाईगर उर्फ पाण्डू हांसदा और दस्ता सदस्य बतारी बानरा शामिल हैं। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस सर्च अभियान के तहत पुलिस को एस०एल०आर० राइफल-02, इंसास राइफल-01, 303 राइफल-01, बोल्ट एक्शन राइफल-02 , एक 9 एमएम पिस्टल, 13 पीस डेटोनेटर सहित और भी कई सामान मिला है।

Aam Mahotsav 2026: बिहार को फलोत्पादन की राजधानी बनाने का लक्ष्य,...

Aam Mahotsav 2026: तीन दिनों तक चलने वाला 'आम महोत्सव-2026' रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में बोलते हुए बिहार के कृषि मंत्री...

World Music Day 2026: पटना में संगीत और संस्कृति का संगम,...

World Music Day 2026: 'विश्व संगीत दिवस' के मौके पर पटना में कला, संस्कृति और युवा विभाग (बिहार सरकार) और भारतीय नृत्य कला मंदिर...

Bihar Sugar Industry: गन्ना किसानों के लिए बड़ी उम्मीद, बिहार में...

Bihar Sugar Industry: बिहार सरकार राज्य के गन्ना उद्योग को आधुनिक बनाने और इथेनॉल उत्पादन व बायो-एनर्जी सेक्टर को बढ़ाने के लिए निवेश आकर्षित...