पूर्व सीएम चंपई सोरेन की बिगड़ी तबीयत

रांची. खबर राजधानी रांची से है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ने की खबर मिल रही है। उन्हें सड़क मार्ग के जरिए कोलकाता ले जाया जा रहा है। वे आज ही दिल्ली से रांची लौटे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले भी उन्हें TMH में एडमिट करवाया गया था।

चंपई सोरेन की बिगड़ी तबीयत

बता दें कि, झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम चंपई सोरेन दिल्ली गए हुए थे। आज वे दिल्ली से रांची लौटे थे। इस बीच उनकी तबीयत खराब हो गयी। उन्हें कोलकाता ले जाया जा रहा है।

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान

बता दें कि झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 42 सीटों की जरूरत होगी। वर्तमान में यहां सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है, जिसे इंडिया गठबंधन भी कहा जा रहा है। हालांकि यहां पांच वर्ष के कार्यकाल में जेएमएम के नेतृत्व में तीन सरकार बनी है।

इस साल जनवरी में जमीन घोटाला मामले में ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा थी और उनकी जगह चंपई सोरेन झारखंड के सीएम बने थे, लेकिन छह माह बाद ही बेल पर जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन ने फिर झारखंड के सीएम का पद संभाला। इससे नाराज चंपई सोरेन ने जेएमएम छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उस दौरान उन्होंने सीएम पद पर रहने के दौरान जेएमएम में अपमानित करने का भी आरोप लगाया था।

Saffrn

Trending News

Social Media

157,000FansLike
27,200FollowersFollow
628FollowersFollow
679,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img