Chas Shooting Case : मामूली विवाद में आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chas Shooting Case : जिले के चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी स्थित गाय घाट के पास सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब मामूली विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत युवक की पहचान यदुवंश नगर निवासी लक्ष्मी नारायण यादव के छोटे पुत्र अजय यादव उर्फ सोनू (आर्मी जवान) के रूप में की गई है।

Chas Shooting Case – मामूली विवाद में हुई हत्याः

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसा रात लगभग 9 बजे सोनू और कुछ लोगों के बीच मामूली विवाद हो गया था। थोड़ी देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ गाय घाट के शिव मंदिर के पास पहुंचा, जहां सोनू अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। अचानक आरोपियों ने पिस्टल निकालकर उस पर तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी।

Chas Shooting Case – जांच में जुटी पुलिसः

गोली लगने से सोनू के पेट में तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Khalari News: मुहर्रम पर खलारी में दिखा भाईचारे का अद्भुत नजारा,...

Khalari News: रांची जिले के खलारी ब्लॉक में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया गया। सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के...

Bharat Tiwari Encounter: भाई ने भोजपुर SP पर लगाए गंभीर आरोप,...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार में भरत तिवारी के हाई-प्रोफाइल एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच चल रही है। इसी बीच, भरत तिवारी के भाई चंदन...

अकीदत व एहतराम के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, जगह-जगह जायरीन...

गयाजी : ऐतिहासिक और मजहबी शहर गया में यौम-ए-आशूरा के अवसर पर शिया समुदाय की ओर से पारंपरिक जंजीरी मातम का जुलूस अकीदत और...