शराब माफियाओं का पीछा करना बना जानलेवा, सड़क हादसे में BSMP जवान शहीद

शराब माफियाओं का पीछा करना बना जानलेवा, सड़क हादसे में BSMP जवान शहीद

सिवान : बीती रात सिवान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सराय थाना की पुलिस को शराब तस्करी में संलिप्त एक संदिग्ध वाहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा शुरू किया।

टक्कर के बाद आरोपी चालक फरार, डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित किया

संदिग्ध वाहन का पीछा करते हुए पुलिस जैसे ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर बाईपास के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार से दूसरी दिशा से आ रही एक गाड़ी ने BSMP के जवान मधु कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद आरोपी वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। साथी पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवान को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप,  वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जिले भर में सघन नाकेबंदी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर वरीय पुलिस अधिकारी पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जिले भर में नाकाबंदी कर सघन छापेमारी की जा रही है।

शहीद BSMP जवान मधु कुमार की शहादत से पुलिस महकमे के साथ-साथ पूरे जिले में शोक की लहर है। अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

ये भी पढे :  सड़क हादसा : 2 बाइक की टक्कर, सिमरी बख्तियारपुर की महिला की मौत

रवि कुमार गुप्ता

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...