Advertisement
Advertisement

Chatra Crime : चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में AK-47 की गोलियों के साथ एक युवक गिरफ्तार

Chatra Crime : चतरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार से AK-47 की गोलियां बेचने आए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 393 गोलियां, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस पूरे मामले की जानकारी चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने एक प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक बिहार से मोटरसाइकिल पर अवैध AK-47 की गोलियां बेचने के लिए हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोसमाही लेंजवा रोड पर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर, पुलिस अधीक्षक ने सदर चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया।

Chatra Crime : 393 चक्र AK-47 की गोलियां बरामद

टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोसमाही लेंजवा रोड पर एक मोटरसाइकिल को रोका। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जिसमें से एक के पास से 393 चक्र AK-47 की गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (BR02AW-4650) और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया।

गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान रोशन कुमार ग्राम कुठीलावा, जिला गया, बिहार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई से पुलिस ने अवैध हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जा सके।

Commercial Advertisment

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...