Chatra- अफीम की खेप के साथ दंपति गिरफ्तार

Chatra– चतरा में अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अफीम की एक खेप के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दंपत्ति नावाडीह गांव का रहने वाला है.

बताया जा रहा है कि एसपी राकेश रंजन को अफीम तस्करों के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी. इसी क्रम में नावाडीह-पत्थलगड़ा मुख्य पथ पर स्थित गोबरडीहा इलाके से एक दंपति को अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. तस्कर दंपति के पास से पुलिस ने एक किलो गीला अफीम, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया है.

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अभियान को देख कर दोनों दंपति अपनी गाड़ी को छोड़कर भागने लगे, इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ा. किसी भी परिस्थिति में चतरा में अफीम तस्करों को पांव पसारने की इजाजत नहीं दी जाएगी

रिपोर्ट-सोनू

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...