Advertisment

मुख्यमंत्री ने इको टूरिज्म से संबंधित समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित पटना में ‘संवाद’ में इको टूरिज्म से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जल संसाधन विभाग, पर्यटन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने इको टूरिज्म के विकास को लेकर अपने-अपने विभाग की कार्य योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में इको टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इको टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं। इसके विकास को लेकर समग्र योजना तैयार करें। सभी संबंधित विभाग इस पर तेजी से काम करें। बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को इको टूरिज्म से जोड़ें। उन्होंने कहा कि बिहार को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने और अध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रयासरत है।

CM Ecotourism 1 22Scope News

राज्य सरकार के जो भी जलाशय हैं उसके आसपास PPP मॉडल मैं पर्यटकीय सुविधाएं विकसित करें – CM सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के जो भी जलाशय हैं उसके आसपास पीपीपी मॉडल मैं पर्यटकीय सुविधाएं विकसित करें। इस संबंध में लोगों से बात कर उनका भी सुझाव लें। पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु पर्यटन पैकेज जल्द तैयार करें ताकि पर्यटक उसका आनंद उठा सकें। साथ ही मंत्री, विधायक, पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए दो दिन का पर्यटन पैकेज तैयार करें ताकि वे बिहार के महत्वपूर्ण पर्यटकीय स्थलों पर जाकर ठहर सकें और उसका आनंद उठा सकें। उन्होंने कहा कि बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हमलोगों को खुद पर्यटकीय स्थलों पर जाकर वहां समय बिताना चाहिए जिससे आम लोगों को भी वहां की पर्यटकीय सुविधाओं और विशेषताओं की जानकारी मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार के जो भी तालाब हैं उसके चारों तरफ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग पौधारोपण कराएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के जो भी तालाब हैं उसके चारों तरफ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग पौधारोपण कराएं और पर्यटकीय सुविधा विकसित करें। इससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। राज्य का हरित आवरण क्षेत्र बढ़ेगा साथ ही जल संरक्षण में भी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि सभी चौर एरिया के वेटलैंड क्षेत्र को सिस्टमैटिक कर उसके आसपास पौधारोपण कराएं। जल संसाधन विभाग के जो भी डैम हैं, वहां पीपीपी मॉडल पर इको टूरिज्म की संरचनायें विकसित करें। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में हेलीपौट का निर्माण कराएं ताकि पर्यटक वहां की खूबसूरत वादियों का आनंद उठा सकें।

CM Ecotourism 2 22Scope News

राज्य के जैन सर्किट को भी विकसित करने के लिए योजना बनाएं – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जैन सर्किट को भी विकसित करने के लिए योजना बनाएं, इसके लिए जैन समाज के लोगों से बात करें और उनका सहयोग लें। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटकीय सुविधाओं को विकसित करने के लिए कई कार्य किए गए हैं। कई धरोहरों को संरक्षित किया गया है। सरकार जनकल्याण कार्य में लगी है साथ ही राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं।

CM सम्राट के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, वित्त सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह और आयुक्त सह सचिव वाणिज्य कर विभाग संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Ecotourism 3 22Scope News

यह भी पढ़े : CM सम्राट सीतामढ़ी के प्रसिद्ध पुनौरा धाम मंदिर पहुंचे, माता सीता व भगवान राम की पूजा अर्चना

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...