मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश: ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के आवेदन 15 दिन में करें वेरिफाई, आंगनबाड़ी केंद्र होंगे अपग्रेड

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का वेरिफिकेशन कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाए। इसके साथ ही लाभुकों के बैंक खातों को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 16,775 आंगनबाड़ी केंद्रों को ‘सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र’ के रूप में अपग्रेड करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इन केंद्रों में स्मार्ट टीवी, पीने के पानी के लिए आरओ, बिजली कनेक्शन और शौचालय की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन 4000 आंगनबाड़ी कर्मियों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें जल्द से जल्द पदस्थापित किया जाए ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से हो सके।

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...