Advertisment

फुलवारीशरीफ के खानकाह मुजीबिया में मुख्यमंत्री नीतीश ने की चादरपोशी

फुलवारीशरीफ : तीन दिवसीय सालाना उर्स तथा हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की शाम फुलवारीशरीफ के खानकाह मुजीबिया पहुंचकर पीर मुजीबुल्लाह कादरी की दरगाह पर चादरपोशी. चादरपोशी कर नीतीश कुमार ने राज्य की खुशहाली की दुआ मांगी. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैदी से डटा रहा. वही ख़ानक़ाह ए मुजिबिया पहुँचने पर सीएम का ख़ानक़ाह के प्रबंधक हजरत सय्यद शाह मौलाना मिन्हाजुद्दीन कादरी मुजीबी ने टोपी पहनाकर स्वागत किया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि फूलवारीशरीफ ख़ानक़ाह ए मुजिबिया में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कई बार आने का मौका मिला है. सीएम ने कहा कि समाज मे भाईचारा बना रहे और सबलोग एक दूसरे के साथ अच्छा बर्ताव करें, देश और राज्य का विकास हो इसके लिए दुआ मांगी है. पत्रकारो के द्वारा जम्मू कश्मीर के हालात पर पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि वहाँ जो भी अच्छा हो सकता है उसके लिए हर स्तर पर बातचीत हो रही है. सभी लोगो को देश के हर कोने में जाकर रहने और रोजगार की आजादी है. सीएम के साथ मंत्री विजय चौधरी, सांसद रामकृपाल यादव, चेयरमैन नगर परिषद आफताब आलम समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे.

रिपोर्ट : पंकज राज

Ranchi Crime News: डुमरदगा में महिला से Gold Chain Snatching, ब्राउन...

रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ीं। डुमरदगा में महिला से सोने की चेन लूटी गई। हरमू मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर...

Ranchi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की Cyber...

रांची में ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी, पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की...

Haj 2027: झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन, 10 अगस्त तक...

हज यात्रा 2027 के लिए झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन हुआ है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि...