नेताजी की जयंती पर बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री ने किया नमन

रांची/पटना : देश आज स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है.

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने

उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेता जी की तस्वीर पर किया माल्यार्पण

cm hemant 6 22Scope News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेता जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में वीर सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था. ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंग में उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और अदम्य पराक्रम का परिचय देते हुए देशवासियों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन और ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’’ का ओजस्वी नारा देकर देशवासियों में अंग्रजों के खिलाफ संघर्ष में शामिल होने के लिए जोश भर दिया था.

नेता जी के आदर्शों तथा विचारों को करें आत्मसात- सीएम हेमंत

cm hemant1 2 22Scope News

सीएम हेमंत ने कहा कि उन्होंने आजादी की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया. आज राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को याद और सम्मान करने के साथ उनके आदर्शों तथा विचारों को आत्मसात करने का दिन है. महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को शत-शत नमन. इस अवसर पर विधायक सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव और जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

नियोजन नीति को लेकर मुख्यमंत्री का बयान आश्चर्यजनक, आजसू ने कहा- सरकार की दिशा और दृष्टि गलत

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...