मुख्यमंत्री ने कहा- कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, यह सुनिश्चित करें

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ सभागार में श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक भी जुड़े रहे। बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव सिंह ने श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का संधारण, पेयजल, शौचालय, स्नानागार, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था, टेंट, पंडाल, जलापूर्ति, सीसीटीवी व अग्निशमन आदि व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में CM सम्राट कई विभाग के बड़े अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद, जल संसाधन व सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिह, डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, परिवहन विभाग के सचिव राजकुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव राजेश कुमार ने अपने-अपने विभागों द्वारा श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर सुधांशु कुमार ने विधि-व्यवस्था और सुरक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक में जानकारी दी।

CM Shravani Fairs 1 22Scope News

सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक श्रावणी मेला की तैयारी अच्छे ढंग से करें – मुख्यमंत्री

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक श्रावणी मेला की तैयारी अच्छे ढंग से करें। इसकी व्यवस्था के संबंध में एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर क्या-क्या करने की जरूरत है। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित कैसे रखा जाए, इन सब बिन्दुओं पर कार्य योजना बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा- कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, यह सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, यह सुनिश्चित करें। पैदल पथ व्यवस्थित और सुविधाजनक बनायें। शौचालय, साफ-सफाई और पेयजल की बेहतर सुविधा रखें। कांवरिया पथ पर बने प्रमुख विश्राम स्थलों के पास स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध रखें। कांवरिया स्थलों पर चिकित्सा की एमरजेंसी सुविधा भी उपलब्ध रखें, ताकि कांवरियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने पर उनका त्वरित इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि कहीं भी बिजली का नंगा तार न रहे, बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो। राज्य के शिवालयों में जल चढ़ाने के दौरान भीड़ को नियंत्रित और व्यवस्थित रखना सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

CM Shravani Fairs 22Scope News

CM सम्राट के साथ दोनों डिप्टी सीएम के अलावा कई मंत्री व कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़े : 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर DM पहुंचे अजगैबीनाथ धाम, ससमय कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...