मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार की समृद्धि से ही देश की उन्नति का मार्ग होगा प्रशस्त

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भारतीय स्टेट बैंक के 71वें बैंक दिवस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भारतीय स्टेट बैंक पटना सर्किल द्वारा सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में आयोजित बैंक दिवस समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- SBI ने 71 साल पूरे किए हैं, इस अवसर पर मैं पूरे SBI परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ने 71 साल पूरे किए हैं। इस अवसर पर मैं पूरे एसबीआई परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आप 171 साल तक इसी तरह बिहार और देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करते रहिए। उन्होंने कहा कि बैंक सीडी रेशियो को बढ़ाकर 100 प्रतिशत तक करने का प्रयास करें। बैंकर्स को हम आश्वस्त करते हैं कि सरकार ऋण का भुगतान सुनिश्चित कराएगी। बिहार की समृद्धि से ही देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। 140 करोड़ भारतीयों में से 14 करोड़ बिहारवासी को आगे बढ़ाए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। अगले 20 साल में बिहार इतना आगे बढ़ेगा कि अपने गौरवशाली इतिहास को पुनः प्राप्त कर लेगा।

CM SBI 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- किसानों के संस्थागत ऋण को बढ़ावा दें व KCC का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के संस्थागत ऋण को बढ़ावा दें और केसीसी का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाएं। बिहार में उद्योग का जाल बिछाना है इसमें बैंकर्स का सहयोग आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में बिहार के एक करोड़ 87 लाख लोगों को विभिन्न सेक्टरों में सीधे रोजगार से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य देश टेक्नोलॉजी में भले आगे हो लेकिन भारत बैंकिंग सेवा में सबसे आगे है, जहां यूपीआई के माध्यम से सर्वाधिक लोग राशि ट्रांसफर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन-धन खाता खुलवाकर गरीब लोगों की पहुंच बैंक तक बनाई है। भारत में बैंकिंग सेवा अब पूरी तरह से डिजिटल हो चुकी है। हमको यदि अपने जीवन को सफल बनाना है, उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ाना है तो हमें बैंकर्स के साथ जुड़ना ही होगा।

CM SBI 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- मुंगेर से भागलपुर तक 83 किलोमीटर व दीघा से कोईलवर तक 39 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव PPP मोड पर अगले 3 साल के अंदर तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित है

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंगेर से भागलपुर तक 83 किलोमीटर तथा दीघा से कोईलवर तक 39 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव पीपीपी मोड पर अगले तीन साल के अंदर तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित है। विकास और जनकल्याण के काम के लिए जो हमें सस्ता लोन देगा हम उसी से सहयोग लेंगे क्योंकि जनता को भी हमें जवाब देना पड़ता है। हमलोग बिहार के विभिन्न हिस्सों में 12 टाउनशिप विकसित कर रहे हैं, जिसमें एक लाख करो़ड रुपए का सीधा निवेश होगा। बिहार के विकास में आप अपना योगदान देते रहिये। मैं पुनः आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

CM SBI 3 22Scope News

SBI पटना सर्किल के चीफ जनरल मैनेजर अनुराग जोशी ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका किया स्वागत

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पटना सर्किल के चीफ जनरल मैनेजर अनुराग जोशी ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक मैथिली ठाकुर, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, चीफ जनरल मैनेजर एसबीआई, पटना सर्किल अनुराग जोशी, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा, अध्यक्ष एसबीआई लेडीज क्लब पटना पूजा जोशी सहित भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े अधिकारीगण एवं कर्मीगण मौजूद थे।

CM SBI 4 22Scope News

यह भी पढ़े : सम्राट कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, 5 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना हेतु 5-5 एकड़ आवश्यक सरकारी भूमि की मिली स्वीकृति

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...