ROHTAS में चिराग और मांझी ने किया संयुक्त रूप से दावा, ‘जब तक हम जीवित रहेंगे तब तक कोई भी संविधान को खत्म नहीं कर सकता’

ROHTAS

काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की सभा में एनडीए के कई दिग्गज नेता हुए शामिल। चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने कहा जब तक हम दोनों जीवित रहेंगे तब तक कोई भी संविधान को खत्म नहीं कर सकता। विपक्ष द्वारा संविधान को खत्म करने का फैलाया जा रहा भ्रम। जीतन राम मांझी ने कहा राजद एक परिवार की पार्टी, आरजेडी अपने परिवार के विकास के बारे में ही सिर्फ सोचती है जनता के विकास से उनका कोई वास्ता नहीं।

रोहतास: बिहार के 40 लोकसभा सीटों में से काराकाट लोकसभा सीट भी अब काफी चर्चित सीट बन चुकी है। आज काराकाट लोक सभा सीट से एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा ने काराकाट लोक सभा क्षेत्र के डेहरी विधानसभा में रोड शो करते हुए सुअरा में आयोजित नामांकन सभा में उपस्थित हुए।

उपेंद्र कुशवाहा के नामांकन सभा में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी, मंगल पांडेय श्रवण कुमार, रामनाथ ठाकुर सहित एनडीए गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी विजय सिन्हा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है।

एनडीए के नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है और विश्व के मानचित्र पर भारत एक अपना अलग पहचान स्थापित कर रहा है। इस बार के लोकसभा चुनाव में देश की जनता 400 से अधिक सीटे जीत कर फिर से तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। जिससे इंडिया गठबंधन के नेताओं में खलबली मच गई है।

एनडीए नेताओं ने राजद और कांग्रेस को एक परिवार की पार्टी की संज्ञा दी। कहा इनलोगो ने बिहार में सिर्फ जंगल राज, गुंडाराज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। इसलिए बिहार की जनता फिर से देश एनडीए की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। वहीं एनडीए नेताओं ने काराकाट से एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को वोट देने के लिए जनता से अपील भी की। वही चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में विपक्षियों द्वारा संविधान को खत्म करने का परम जनता के बीच फैलाया जा रहा है जो की बिल्कुल ही गलत है।

देश में संविधान को खत्म करने का अधिकार किसी को नहीं है और जब तक जीतन राम मांझी और चिराग पासवान जीवित रहेंगे तब तक कोई माइ का लाल संविधान खत्म नहीं कर सकता। वही जीतन राम मांझी ने कहा कि राजद एक परिवार की पार्टी बन कर रह गई है और उनके द्वारा सिर्फ अपने परिवार के विकास के बारे में सोचते हैं। वही सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बार देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। और एनडीए के जितने भी घटक दल हैं वह सभी चट्टानी एकता के साथ एकजुट है। इसलिए किसी के भ्रम में आने की जरूरत नहीं है काराकाट से एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा है।

इन्हें वोट के माध्यम से अपना आशीर्वाद देने की जरूरत है। ताकि देश के साथ-साथ बिहार और काराकाट का संपूर्ण विकास हो सके।

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- KARAKAT में आसान नहीं होगी राह, समाजसेवी किरण प्रभाकर ने दाखिल किया नामांकन

ROHTAS ROHTAS ROHTAS ROHTAS

ROHTAS

Cyber Fraud: रांची में सोशल मीडिया दोस्ती और फर्जी APK से...

रांची में साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर दोस्ती और फर्जी आरटीओ चालान APK फाइल के जरिए दो लोगों से करीब 5.90 लाख रुपये...

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC पुनर्गठन और...

झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। JPSC पुनर्गठन, कर्मचारियों की वेतन विसंगति और खनन नियमों से जुड़े प्रस्तावों पर...

NTA Exam Calendar 2027: JEE Main, UGC NET और CUET PG...

 NTA ने JEE Main 2027, UGC NET दिसंबर 2026, CSIR UGC NET और CUET PG 2027 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। जानें...