Commercial Advertisment

Chirag Paswan ने झारखंड और महाराष्ट्र में किया जीत का दावा, कहा विपक्षी…

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए निकले। चुनाव प्रचार के लिए जाते वक्त पटना एयरपोर्ट पर चिराग पासवान ने आज झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और बिहार में प्रधानमंत्री के दो कार्यक्रम को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सभी कर्तव्यों को जिम्मेवारी से निभा रहे हैं। वे पूरी तरीके से अपनी जिम्मेवारी लेते हैं और यही वजह है कि कई राज्यों में जहां लोग मानते भी नहीं थे कि एनडीए की सरकार बनेगी लेकिन प्रधानमंत्री की वजह से वहां सरकार बनी।

आज जिस तरह से प्रधानमंत्री झारखंड और आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में कार्यक्रम प्रस्तावित है उससे हम लोगों का विश्वास गहरा होता है कि आने वाले 23 नवंबर को झारखंड और महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार बनेगी। हमलोगों के लिए ख़ुशी की एक और बात है कि इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो कार्यक्रम बिहार में भी प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा में एम्स का शिलान्यास करेंगे तो फिर मेरे पुराने लोकसभा क्षेत्र जमुई में भी उनका कार्यक्रम है। इससे साफ होता है कि प्रधानमंत्री अपनी सभी जिम्मेवारियों को निष्ठा के साथ निभाते हैं।

वह लगातार न सिर्फ जनता का विश्वास जीत रहे हैं बल्कि उनका प्यार भी जीतते हैं। वहीं बिहार विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के जीत के दावे पर चिराग पासवान ने कहा कि वे तो लोकसभा चुनाव में भी जीत का दावा करते थे लेकिन क्या हुआ? वे फिर से जीत का दावा कर रह हैं लेकिन जनता का प्यार और आशीर्वाद एनडीए के साथ है और हम लोग चुनाव जीत रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  RJD के कार्यक्रम में युवक की पिटाई, सुधाकर सिंह के बयान पर भाजपा जदयू ने किया तीखा वार

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Chirag Paswan Chirag Paswan Chirag Paswan Chirag Paswan

Chirag Paswan

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...