अपने बुते विधान परिषद चुनाव में किस्मत आजमाएंगे चिराग, मुख्यमंत्री पर कसा तंज  

Patna-कभी एनडीए के घटक दल रहे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विधान परिषद का चुनाव अपने दम पर लड़ने की घोषणा की है. दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि जल्द ही विधान परिषद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी.

एनडीए में सीट शेयरिंग में घटक दलों की अनदेखी पर कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. कभी 50-50 की बात करने वाले नीतीश कुमार को अब 11 सीटों से संतोष करना पड़ रहा है. इससे  साफ है कि एनडीए में नीतीश कुमार का वर्चस्व कम हो रहा है. उनको झुकने लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

महागबंधन में जारी है मान मनौव्वल का दौर 

इधर विधान परिषद चुनाव को लेकर महागबंधन में भी मान मनौव्वल का दौर जारी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलकात कर सीट शेयरिंग के गुत्थी को सुलझाने में लगे हुए है. बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने कहा है कि हमारी कोशिश  महागबंधन को कायम रखने की है. क्योंकि हमारा कॉमन एंजेडा एनडीए को हराना है. हमारी कोशिश महागबंठन से सम्मानजनक सीट पाने की है, यदि महागबंधन से 7 सीट मिल जाती है तो हमें कोई परेशानी नहीं है. एक दो सीट उपर नीचे होने पर भी को रास्ता निकाला जा सकता है. वैसे हमारी तैयारी सभी सीटों पर हैं.

रिपोर्ट- प्रणय

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...