बिहार विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस को ना-ना, लेफ्ट को हां-हां

23 सीटों पर राजद उतारेगी अपनी उम्मीदवार, लेफ्ट पार्टी को मिला 1 सीट

छपरा : बिहार में 24 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव होना है. एनडीए में सीटों का बंटवारा हो चुका है. वहीं महागठबंधन में असमंजस थी, जिसे बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छपरा में एक बड़ा बयान देकर मामले को स्पष्ट कर दिया. उन्होंने कहा कि राजद और लेफ्ट 24 सीटों पर एमएलसी चुनाव मिल कर लड़ेंगे. जिसमें राजद-23 सीटों पर वहीं लेफ्ट (CPI) एक सीट पर चुनाव लड़ेगा. तेजस्वी यादव के बयान से विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन टूट गई है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं की मांग थी कि एमएलसी चुनाव अपने बल पर लड़ा जाए. कार्यकर्ताओं की इस मांग पर हमलोगों ने विचार कर अब यह तय कर लिया है कि बिहार में एमएलसी का चुनाव राजद अपने दम पर लड़ेगी. 24 में से 23 सीटों पर राजद और एक सीट पर सीपीआई एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी. मजबूती के साथ सभी सीटों पर जीत का दावा भी उन्होंने किया है.

राजद नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 24 सीटों पर एनएलसी का चुनाव होना है जिसमें जनप्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. राजद कार्यकर्ताओं की मांग थी की पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़े उस पर हम खड़े उतरे हैं. इस बार लेफ्ट की मदद से हमलोग चुनाव में हैं. 24 में 23 सीटों पर राजद और एक पर लेफ्ट (सीपीआई) चुनाव लड़ेगी. तेजस्वी ने यह दावा किया कि हमलोग मजबूती के साथ जीतेंगे.

बिहार में एनडीए का भविष्य कैसा दिख रहा है? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में युवाओं का भविष्य कैसा है यह पूछिए. तेजस्वी ने कहा कि आने वाला कल युवाओं का है. युवाओं के साथ नाइंसाफी की गयी है. 15 वर्षों की बिहार सरकार सिंचाई, कमाई, दवाई, पढ़ाई-लिखाई, नौकरी और रोटी-रोजगार की बात क्यों नहीं करती? ऐसे मौजूदा सकार को लोग अब नहीं चाह रही है. बिहार में हर चीज चौपट हो गया है. नौजवानों पर लाठियां भांजी जा रही है.

रिपोर्ट : शक्ति

थम गया बिहार विधान परिषद का चुनाव प्रचार, 4 अप्रैल को होगा मतदान

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...