Advertisment

चौबे की बड़ी मांग, कहा- CM नीतीश को मिले उप प्रधानमंत्री का दर्जा

बक्सर : बक्सर में पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को उपप्रधानमंत्री का दर्जा मिले। क्योंकि सीएम नीतीश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। साथ ही बिहार में अगले करीब 20 सालों से मुख्यमंत्री भी बने हुए हैं। बिहार को जंगलराज को खत्म कर दिया और सूबे को कहां से कहां पहुंचाया दिया।

NDA के बड़े नेता हैं नीतीश कुमार – अश्विनी चौबे

भाजपा के पूर्व मंत्री फायर ब्रांड राष्ट्रीय नेता अश्विनी कुमार चौबे ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के बड़े नेता हैं। भाजपा के केंद्रीय कमेटी द्वारा नीतीश कुमार को देश में उपप्रधानमंत्री बनाने की बात की और कहा कि बिहार के लिए सुनहरा अवसर होगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी लव कुश की जोड़ी है। बिहार चुनाव में एनडीए 225 सीट पर रिकार्ड जीत दर्ज करेगी।

Ex Minister A Chaubey 1 1 22Scope News
NDA के बड़े नेता हैं नीतीश कुमार – अश्विनी चौबे

यह भी पढ़े : गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 1985 में कहा था बेगूसराय को मिलेगा पेट्रोकेमिकल्स, कहां…

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Foundation NICE 2026: प्रथम चरण के विजेता घोषित, छात्राओं का...

बिहार फाउंडेशन NICE 2026 के प्रथम चरण के विजेताओं की घोषणा। सेंट स्टीफंस कॉलेज की आद्या सिंह राष्ट्रीय विजेता बनीं। छात्राओं ने राष्ट्रीय और...

JPSC Scam: रांची समेत झारखंड-बिहार में CID की ताबड़तोड़ Raid, कोचिंग...

जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच में सीआईडी ने रांची, धनबाद, हजारीबाग, पलामू समेत झारखंड और बिहार के कई ठिकानों पर छापेमारी की। कोचिंग संस्थानों...

RIMS Dental College: प्राचार्य नियुक्ति का रिजल्ट 12 दिन बाद भी...

रिम्स डेंटल कॉलेज में प्राचार्य नियुक्ति का साक्षात्कार हुए 12 दिन बीत गए, लेकिन रिजल्ट जारी नहीं हुआ। फाइल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी...