सकरा सामूहिक आत्महत्या मामला : जांच के लिए पहुंची CID की टीम, DIG ने लिया जायजा, बाहरी साजिश की भी हो रही जांच

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी मथुरापुर गांव में हुए हृदयविदारक सामूहिक आत्महत्या मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए अब राज्य की अपराध जांच विभाग (CID) ने कमान संभाल ली है। सोमवार को सीआईडी के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सह प्रभारी डीआईजी मुजफ्फरपुर रेंज जयंतकांत के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एक उच्चस्तरीय टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए।

इस जघन्य घटना ने पूरे सूबे को झकझोर कर रख दिया था

आपको बता दें कि इस जघन्य घटना ने पूरे सूबे को झकझोर कर रख दिया था, जहां एक ही परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। स्थानीय लोगों और परिजनों की निष्पक्ष जांच की मांग के बीच सीआईडी की टीम की एंट्री से उम्मीद जगी है कि मामले की सच्चाई जल्द सामने आएगी।

Muz Police 1 1 22Scope News

CID की टीम के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में हलचल मच गई

सोमवार को सीआईडी की टीम के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में हलचल मच गई। डीआईजी जयंतकांत के साथ इस जांच दल में डीएसपी अनुशील, डीएसपी केके गुप्ता और डीएसपी कसर समेत विभाग के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे। स्थानीय पुलिस ने जांच में पूरा सहयोग किया। इस दौरान मुजफ्फरपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (Rural SP) राजेश सिंह प्रभाकर भी मौके पर मौजूद रहे।

परिजनों और ग्रामीणों से विस्तार से पूछताछ

जांच का मुख्य फोकस घटना के मूल कारणों को समझना था। सीआईडी अधिकारियों ने उस घर का बारीकी से निरीक्षण किया। जहां यह दुखद घटना हुई थी। टीम ने मृतक के चाचा सीताराम और आसपास के ग्रामीणों से विस्तार से बातचीत की। इस दौरान परिवार की आर्थिक स्थिति, किसी संभावित विवाद और घटना से पहले परिवार के सदस्यों के व्यवहार में किसी असामान्य बदलाव जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी जुटाई गई।

Muz Police 2 1 22Scope News

पुलिसिया कार्रवाई की समीक्षा, साजिश से इनकार नहीं

सीआईडी की टीम ने सकरा थाना पुलिस द्वारा अबतक की गई कार्रवाई और केस डायरी का भी गहनता से अवलोकन किया। डीआईजी जयंतकांत ने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टीम इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या यह मामला केवल हताशा में की गई आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई बाहरी दबाव, उकसावा अथवा सुनियोजित साजिश थी। फिलहाल, सीआईडी की टीम जांच पूरी कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गांव में अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर किसी को मामले के खुलासे का इंतजार है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी में बच्चे के अपहरण की सूचना सोशल मीडिया पर देना बना भारी, साईबर ठगों ने लगाई पचार हजार की चपत….

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img