अंचलाधिकारी, कोडरमा ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

कोडरमाः ग्राम गुमो में करीबन 200 एकड़ और जेएसएमडीसी में 78 एकड़ पर अवैद्ध कब्जा और अतिक्रमण के खिलाफ अंचल अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की जा गई।

बताते चलें कि कोडरमा प्रशासन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज की यह कार्रवाई की गयी।

अंचल अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर खड़ी बाउंड्री वाल को तोड़ा गया। साथ ही, जेएसएमडीसी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाये गए घरों को खाली करने का निर्देश दिया गया।

अंचल अधिकारी ने बताया कि मार्च महीने में ही कब्जाधारियों को घर खाली करने का नोटिस दिया गया था,  बावजूद इसके अब तक जमीन खाली नहीं किया गया।

बहरहाल लोगों के विरोध और हंगामे के बीच दीवारों को तोड़ा गया। अंचल अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि नोटिस दिए जाने के बावजूद लोगों ने सरकारी जमीन को खाली नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में लोग रह रहे हैं, उन्हें कुछ दिनों के लिए घर खाली करने की मोहलत दी गई है। लेकिन सरकारी जमीन पर बने मकानों को भी तोड़ा जाएगा।

दूसरी तरफ कब्जाधारियों के द्वारा प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध विरोध किया जा रहा है। कब्जाधारियों का कहना है कि यह उनकी खरीदगी जमीन है, जमीन बिक्री के वक्त उन्हे जमीन का रसिद दिखाया गया था और लाखों रुपए में जमीन की खरीद की गयी थी। जब इस जमीन की खरीद की गई और इस पर घर बनाया तब अंचल कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कब्जा करने वालों जमीन खरीदने का दावा

गौरतलब है कि कोडरमा जिले के गुमो मौजा में भू-माफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है और अंचल कार्यालय की मिलीभगत से नकली दस्तावेज बनवा कर खरीददारों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। बहरहाल जो लोग सरकारी जमीन पर अपनी जमा पूजीं लगा कर बस गए हैं, उन्हें प्रशासन की इस पहल से फजीहत झेलनी पड़ रही है।

रिपोर्टः- अमित

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...