सीआईएसएफ ने कोयला लदे हाइवा को किया जब्त, चालक सहित चार गिरफ्तार

बेरमो (बोकारो) : बेरमो में सीसीएल बीएंडके खासमहल परियोजना में तैनात सीआईएसएफ ने शक के आधार पर एक हाइवा को परियोजना के वर्कशॉप के करीब रोका. और कागजातों की जांच पड़ताल शुरू की तो गाड़ी में कोई कागजात नहीं मिला. यहां तक कि गाड़ी को कोयला लोड लेने के बाद मिलने वाले चालान तक नहीं था. जिसके बाद सीआईएसएफ ने उक्त हाइवा को जब्त करने के साथ हाइवा के चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें हाइवा के चालक मेहताब अंसारी, उपचालक शोएब अख्तर, पेलोडर ऑपरेटर प्रदीप कुमार तथा मोहम्मद इशतयार को गिरफ्तार कर गांधीनगर ओपी थाने के सुपुर्द कर दिया.

सीआईएसएफ के लिखित आवेदन के बाद गांधीनगर मे गिरफ्तार चारो आरोपियों और जब्त हाइवा के विरुद्ध मामला दर्ज कर चारो को तेनुघाट न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार जब्त हाइवा खेतको के तौसीफ अंसारी का बताया जाता है. बताते चलें कि बेरमो कोयलांचल के ढोरी, बीएंडके कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं से इस तरह का खेल सांठगांठ के साथ हर रात्रि बेरोकटोक चल रहा है.

रिपोर्ट: मनोज

चंपारण जिला के चकिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार अपराधी पुलिस कस्डटी से हुआ फरार

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...