चमकी बुखार से एक और बच्चे की मौत, अब तक तीन ने तोड़ा दम

Muzaffarpur- उमस भरी गर्मी और तेज धूप के साथ ही जिले में एक बार फिर से एईएस का तांडव सामने आने लगा है.
एईएस से पहली मौत कांटी प्रखंड में हुई है. इसके पहले वैशाली और सीतामढ़ी जिले में भी एक-एक मौत की खबर है. अब तक जिले से 29 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पूरे राज्य में कुल 45 मामलों की पुष्टि हुई है.
बच्चों की मौत की खबर सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में हैं. जन जागरुकता अभियान की शुरुआत कर दी गयी है.
जिला सूचना और जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह ने जिले में पहली मौत की पुष्टि की है. उन्होने कहा है कि जिला प्रशासन कई माह से बचाव के लिए प्रचार प्रसार में जुटी हुई है. जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. बचाव की जानकारी दी जा रही है.

बता दें कि चमकी बुखार वैक्टिरिया/ वायरस के संक्रमण से होता है. आम धारणा यह है कि लीची खाने के कारण भी यह बीमारी होती है, लेकिन इसके लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. कई लोग इसके फैलाव कारण मच्छर को मानते हैं. यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सफाई पर जोर दी जा रही है. खास कर शौच के बाद हाथ की सफाई को अहम माना जा रहा है.

रिपोर्ट- विशाल कुमार

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...