धनरुआ में पुलिस और मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प, एक की मौत, 25 पुलिसकर्मी घायल

पटना : बिहार के पटना के धनरुआ में पुलिस और मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. इसमें दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक की मौत हो गई. घटना में कई पुलिसवाले भी घायल हो गए हैं और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

बताया जाता है कि मोरियामा गांव में चुनाव प्रचार को रोकने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गयी. मामला इतना बढ़ गया कि जमकर रोड़ेबाजी व गोलीबारी शुरू हो गया. जिसमें सर्किल इंस्पेक्टर राम कुमार प्रसाद के साथ लगभग 25 से अधिक पुलिस के जवान जख्मी हो गये. 3 ग्रामीणों की भी जख्मी होने की खबर है।

हालांकि ग्रामीणों के अनुसार गोली लगने से रोहित नामक 25 वर्षीय युवक की मौत हुई है. गोली किसने और किधर से चली यह अभी तक पता नहीं चला है. वहीं पुलिस भी रोहित की मौत की पुष्टि नहीं कर रही है. विवाद इतना बढ़ गया था कि गांव पूरे तरह से रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था. ग्रामीणों के अनुसार पुलिस और चुनाव प्रचार में शामिल दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है.

इस घटना की सूचना पर मौके पर आधा दर्जन थाने के थानेदार व पुलिस बल पहुंचे, इसके बाद मामला शांत हुआ. वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर कैम्प कर रहे हैं. धनरूआ का सर्किल इंस्पेक्टर रामकुमार प्रसाद भी जख्मी हैं. वहीं शुक्रवार की देर रात तक गांव में तनाव बना हुआ है.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को धनरूआ के मोरियामा में पंचायत चुनाव को लेकर अंतिम दिन प्रचार था. वहीं एक दल के लोग अपने समर्थक के साथ घुम रहे थे, जिसे दूसरे दलों के लोगों ने रोक दिया. इसी में विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली. इसी मामले को पुलिस मामले को सुलझाने पहुंची थी, जिसके बाद ग्रामीण पुलिस से ही उलझ गये. धनरुआ में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है. हालात काबू में बने रहें, इसके लिए पुलिस लगातार घटनास्थल के पास मौजूद है.

रिपोर्ट : शक्ति

Jharkhand Cabinet Meeting: आज होगी कैबिनेट बैठक, चार दर्जन प्रस्तावों पर...

 झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। करीब 40 दिन बाद होने वाली बैठक में चार दर्जन प्रस्तावों पर...

Jharkhand Sand Mining: NGT की रोक हटने के बाद भी सस्ता...

झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक हटने में नौ दिन बाकी हैं, लेकिन 290 नीलाम घाटों में 266 पर प्रक्रिया अधूरी होने...

Jharkhand Weather Update: लौटते मॉनसून ने बदला मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में लौटते मॉनसून और साइक्लोनिक ट्रफ के असर से मौसम बदला। रांची, कांके, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई, अगले चार दिन...