Advertisment

सीएम ने 230 प्रशिक्षित छात्रों को सौंपा नियुक्ति पत्र

रांचीः प्रोजेक्ट भवन के नये सभागार में प्रेझा फाउंडेशन द्वारा कल्याण गुरुकुल के 230 छात्रों को नियुक्ति पत्र सीएम ने सौंपा, नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों को बांटा. इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन भी शामिल हुए. इस कार्यक्रम के माध्यम से अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक और पिछड़ा जाति को रोजगार से जोड़ने की पहल की गई है.

सभी छात्रों को जमशेदपुर  में 2 माह का ट्रेनिंग दी गई है. विलास जावेदकर कंपनी पुणे में इलेक्ट्रीशियन से प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को रोजगार दिया गया है. और कुछ लोगों को सापोर जी पालन जी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में सेंटरिंग और कारपेंटर से जो प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को रोजगार दिया गया है.

सभी छात्रों को 15000 रुपये महीने के वेतन पर नियुक्त किया गया है. कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने बेरोजगारों को रोजगार के लिए टिप्स दिया. उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से काम करें सफलता आपके कदम चुमेगी. सरकार आपको रोजगार दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.

सीएम ने आपने भाषण के दौरान कहा कि नौकरी या रोजगार से अपने परिवार का आप अच्छे तरीके से भरण-पोषण कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत रोजगार दिया जा रहा है. और शिक्षकों की बहाली जल्द की जायेगी.

रिपोर्ट-मदन

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...