विधानसभा के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन, विशेष सत्र में विश्वास मत पेश करेगी हेमंत सरकार

रांची : झारखंड विधानसभा (Jharkhand Vidhan Sabha) में बुलाई गई विशेष सत्र शुरू होने से पहले परिसर में बीजेपी विधायकों ने प्रदर्शन किया.

बीजेपी विधायकों ने दुमका के बेटी की हत्यारे को फांसी देने, मुस्लिम तुष्टीकरण बंद करने

और पांडू के महादलित परिवार को उजाड़ने वालों को कड़ी सजा देने की मांग की.

वहीं आजसू विधायक लंबोदर महतो धरने पर बैठकर 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति

लागू करने की मांग की. और कुरमी – कुड़मी को एसटी में शामिल करने की भी मांग की है.

lambodar 22Scope News

हेमंत सोरेन पर मुस्लिम तुष्टिकरण का लगाया आरोप

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सरकार विश्वास मत हासिल करने की कोशिश कर रही है.

उधर बीजेपी दुमका में बच्ची की हत्या और पलामू में महादलितों को बेघर किए जाने के

मामले में सरकार को घेरने की तैयारी में है.

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायकों ने इन मुद्दों को लेकर

विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और हेमंत सोरेन पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया.

बता दें कि विधानसभा सचिवालय द्वारा विधायकों को भेजे गए पत्र के अनुसार,

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत प्रस्ताव लाने की इच्छा जाहिर की है.

इस दौरान सभी विधायकों को सदन में मौजूद रहने के लिए कहा गया है.

विधानसभा के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन: सदस्यता पर फंसा है पेंच

दरअसल, सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर राज्यपाल निर्णय लेने वाले हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता खतरे में है.

यह दावा किया गया था कि सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रहते हुए रांची के

अनगड़ा में अपने नाम 88 डिसमिल के क्षेत्रफल वाली पत्थर खदान लीज पर ली थी.

विधानसभा के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन: राजनीतिक गलियारों में चर्चा

एक आरटीआई में इस बाबत जानकारी सामने आने पर बीजेपी ने इस पर सवाल उठाया था

और राज्यपाल से शिकायत की थी. चुनाव आयोग ने राज्य भवन को मंतव्य भेज दिया था.

जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चलने लगी की हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द हो सकती है.

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...