सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुजी के ‘तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म’ को लेकर ग्रामीणों से की चर्चा

रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने आज अपने पैतृक आवास नेमरा में गांववासियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंत्येष्टि कार्यक्रम के उपरांत होने वाले अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर गांव वासियों ने तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म को लेकर मुख्यमंत्री के साथ कई स्थानीय परंपरा से संबंधित अनुभवों को साझा किया एवं सुझाव दिए।

सीएम हेमंत सोरेन ने भी दस कर्म दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर ग्रामीणों ने गुरुजी के अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें यादकर अपनी संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...