वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

रांची : वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश का निधन हो गया है। वे कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर रवि प्रकाश की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘जिंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं। आप बहुत याद आएंगे रवि भाई….’।

रवि प्रकाश का निधन

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैंसर से लंबी लड़ाई लड़नेवाले बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा उनका जाना झारखण्ड की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...