मंईयां सम्मान योजना पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, ‘जो वादा किया, उसे निभाया’

रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने आज मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 साल की उम्र की 56.61 लाख महिलाओं के खाते में 2500-2500 रुपये ट्रांसफर किये। कुल मिलाकर सीएम ने इस दौरान महिलाओं के खाते में लगभग 1415 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम को संबंधित करते हुए कहा कि हमने जो वादा किया था, उसे निभाया।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वादे के मुताबिक आज हजारों करोड़ रुपयों की सम्मान राशि मेरी बहनों के खाते में पहुंची है। लेकिन आज के इस भौतिकवादी युग में यह अभी भी चिंता का विषय है कि देश की आजादी के बाद कई नियम-नीतियां बनीं लेकिन न गरीबी दूर हुई और न ही महिलाओं का सशक्तिकरण ही हो पाया। देश की आधी आबादी तो हमेशा पिछड़ा रहने को विवश हुईं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ हम भारत को विश्व गुरु बनाने और ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लेते हैं और दूसरी तरफ आधी आबादी को दरकिनार करते हैं। जब इस देश की आधी आबादी विकास से कोसों दूर हो तो देश और राज्य कैसे विकास कर सकता है? यह हमारी समझ से परे है।

 सीएम हेमंत सोरेन बोले जो वादा किया, उसे निभाया

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि लोग महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। जब हमने राज्य की माताओं-बहनों को 1000 रुपये देना शुरू किया तो हमारे विरोधी हमारा मजाक उड़ाने लगे। जब हमने इस राशि को बढ़ा कर 2500 रुपये करने का संकल्प लिया तो भी उन लोगों ने इसका मजाक बनाया। ये लोग खुद 2100 रुपये का झूठ लेकर आये थे। विरोधियों के लिए उनका जुमला सिर्फ चुनाव तक ही सीमित था। और हमने अपना वादा निभाया, जो कहा सो किया।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य और देश को विकसित बनाने के लिए आप सभी माताओं-बहनों की बड़ी भूमिका होने जा रही है। आप अपने सपनों को साकार करने के लिए स्वतंत्र रूप से अपने निर्णय के साथ आगे बढ़ेंगी। मंईयां सम्मान के तहत हमने ऐसी व्यवस्था आपको दी है जिसके माध्यम से आप सपना देखेंगी भी और उस सपने को पूरा करने की क्षमता भी आपके हाथ में होगी।

अबुआ सरकार ने महिलाओं को दी ताकत

उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष एक समान और एक ताकत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की क्षमता रखते हैं, लेकिन आज भी महिलाओं को वह ताकत नहीं मिल पाई है। उन्हें वह रस्ता नहीं मिला, जिसके माध्यम से वे खुद का और अपने घर-परिवार का विकास करते हुए राज्य और देश के विकास का हिस्सा बन पाए। अबुआ सरकार ने राज्य की आधी आबादी को मंईयां सम्मान के साथ उन्हें वह ताकत देने का काम किया है।

Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News@22SCOPE Big News | (25-04-2025)
07:29
Video thumbnail
आदिवासी कहने पर बन्दोबस्त अधिकारी पर हुआ था केस, हाइकोर्ट ने दी राहत, जानिये कारण
05:06
Video thumbnail
चुनाव से पहले लालू की बढ़ी सजा तो तेजस्वी और राजद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
03:50
Video thumbnail
पाकिस्तान का पुतला फूंकते JMM कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का क्यों किया विरोध,क्या jmm इसपर देगा सफाई
04:21
Video thumbnail
सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप मामला पहुंचा दिल्ली, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मांगा जवाब | 22Scope
08:16
Video thumbnail
टाईगर की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी पर सवाल, पुलिस का क्या है जवाब जानिए ...
03:49
Video thumbnail
Pahalgam Terror Attack : रांची में आक्रोश प्रदर्शन, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे | 22Scope
06:14
Video thumbnail
Ex CM चंपई ने डेमोग्राफिक बदलाव पर कांग्रेस पर साधा निशाना तो हुआ पलटवार | Jharkhand News | 22Scope
06:56
Video thumbnail
HEC की जमीन पर रह रहे लोगों को अब छत नहीं, क्या स्मार्ट सिटी के लिए हटा अतिक्रमण, क्या कह रहे लोग
07:20
Video thumbnail
सुदिव्य सोनू से फिर सफाई देने में चूक पर बाबूलाल मरांडी और सीपी सिंह ने साधा निशाना, अब क्या ....
04:31