Advertisement
Advertisement

CM Nitish ने अल्पसंख्यकों के लिए किया सबसे अधिक काम, मोतिहारी में….

पूर्वी चंपारण: बिहार में सभी दल अभी से ही विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने की कोशिश में जुटी हुई है। बिहार में कहा जाता है कि राजद के पास एमवाई समीकरण के आधार बहुत बड़ा वोट बैंक है। अब इस एमवाई वोट बैंक को तोड़ने के लिए अब जदयू ने पहल शुरू कर दी है।

जदयू अब अल्पसंख्यकों को यह बताने के लिए कि उनका सच्चा हितैषी कोई और नहीं नीतीश कुमार ही हैं अल्पसंख्यक विकास रथ के जरिये अल्पसंख्यकों तक पहुंच रही है। अल्पसंख्यक विकास रथ मोतिहारी पहुंची जिसकी अगुवाई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सज्जाद खान ने की। इस दौरान मोतिहारी में पार्टी के जिला कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष असरफ अंसारी ने कहा कि सीएम नीतीश ने अल्पसंख्यकों के लिए जो काम किया है वह भुलाया नहीं जा सकता है।

यह सभी जानते हैं कि देश भर में अल्पसंख्यकों के लिए सबसे अधिक काम अगर किसी ने किया है तो वह नीतीश कुमार ने किया है। इस दौरान  उन्होंने सीएम नीतीश के बेटे निशांत के राजनीति में आने की संभावना के सवाल के जवाब में कहा कि अगर वह राजनीति में आते हैं तो हमारे लिए ख़ुशी की बात होगी और हम उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान जदयू के अल्पसंख्यक प्रभारी मेजर इक़बाल हैदर खान ने 2025 विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों का साथ जदयू को मिलने का दावा किया और कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    छत्तीसगढ़ में Cryptic Crossword कार्यशाला एवं प्रतियोगिता आयोजित

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish</span

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...