Advertisment

मोतिहारी पहुंचे PM मोदी, खुली जीप में नीतीश के साथ सभा स्थल पर हुए रवाना, भव्य स्वागत

मोतिहारी : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर पहले मोतिहारी पहुंचे। पीएम मोदी खुली जीप में सीएम नीतीश कुमार दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ सभा स्थल के लिए रवाना हुए। फूलों की बारिश के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया गया। मोतिहारी सभा स्थल पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। पीएम नरेंद्र मोदी बिहार की परिकल्पना के तहत बिहार के मोतिहारी जिले में आज 7200 करोड़ रुपए से अधिक की रेल, सड़क, मत्स्य, ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी खुली जीप में रोड शो कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : मोतिहारी में PM मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात, कहा- बिहार के लिए आज ऐतिहासिक दिन

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी, मतदान केंद्रों...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रसासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। कल यानी...

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर...

मोतिहारी : मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...