सेना के हवलदार पवन कुमार के शहीद होने पर शोक में CM नीतीश

पटना : जम्मू कश्मीर के नौशेरा में बिहार के मधेपुरा जिला के पथराहा गांव के रहने वाले सेना के हवलदार पवन कुमार के शहीद होने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि शहीद जवान के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। साथ ही शहीद जवान पवन कुमार का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़े : Breaking : CM नीतीश पहुंचे मेदांता, जानिये क्या हुआ…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Bihar Pink Bus Service: महिलाओं के सुरक्षित सफर की नई तस्वीर,...

Bihar Pink Bus Service: बिहार में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिंक बस सेवा संचालित...

Bihar Flood 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सम्राट चौधरी, अधिकारियों...

Bihar Flood 2026: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों...