JDU सांसद वशिष्ठ नारायण से मंत्री श्रवण कुमार ने मुलाकात कर पूछा हालचाल

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह पिछले आठ जुलाई से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य का हाल जानने बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री व जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार दिल्ली पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने वशिष्ठ नारायण की हालत में पहले की तुलना में सकारात्मक सुधार बताया है। डॉक्टरों ने कहा कि वे जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएंगे। फिलहाल उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हुआ है।

मंत्री श्रवण कुमार ने वशिष्ठ नारायण के शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने और बिहार लौटने की कामना की है

मंत्री श्रवण कुमार ने वशिष्ठ नारायण के शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने और बिहार लौटने की कामना की है। उन्होंने कहा कि जदयू परिवार और बिहारवासी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस मौके पर एमएलसी सह विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी वशिष्ठ नारायण के जल्द ठीक होने के लिए शुभकामनाएं दी। उम्मीद जताई कि जल्द ही वशिष्ठ नारायण सिंह पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर बिहार लौटेंगे।

यह भी पढ़े : स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार, नए घर में गृह प्रवेश, कई बड़े नेता करेंगे शिरकत

Dhanbad Royalty Rule: रॉयल्टी चालान के नए नियम पर बवाल, आखिर...

Dhanbad Royalty Rule: धनबाद में ठेकेदार राज्य सरकार के नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के खिलाफ अपना विरोध जारी रखे हुए हैं। हालांकि बिल्डिंग डिवीज़न द्वारा...

Ramgarh Vipottarini Puja: रामगढ़ में मां विपोतारणी पूजा का भव्य आयोजन,...

Ramgarh Vipottarini Puja: जिले के कोयला-बेल्ट इलाके में गिद्दी 'A' दुर्गा मंडप परिसर में बंगाली समुदाय ने पूरी श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के...

Jamtara Cyber Crime: फर्जी कस्टमर केयर नंबर से हो रही थी...

Jamtara Cyber Crime: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर क्राइम के खिलाफ़ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के...