Best GPS in Jharkhand
Advertisment

CM NITISH एक बार फिर जायेंगे लंदन, जानें कब…

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर लंदन जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश अपना इलाज करवाने के लिए लंदन जायेंगे। हालांकि अभी नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली में एनडीए घटक दलों की बैठक में शामिल हुए और उसके बाद वे दिल्ली में ही रुक गए हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार केंद्रीय कैबिनेट में जदयू कोटा से मंत्री बनने वाले नेता और विभाग की चर्चा में लगे हैं। इसके लिए वे आज भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।

नीतीश कुमार केंद्र की नई कैबिनेट में मंत्रियों की सूची फाइनल होने और नई कैबिनेट के शपथग्रहण के बाद अगले मंगलवार को लंदन जा सकते हैं। बिहार में नीतीश कुमार की अनुपस्थिति में वे अपना अधिकार बिहार के चीफ सेक्रेटरी को देकर जायेंगे। बता दें कि सीएम नीतीश लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद भी लंदन गए थे और उस वक्त उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा गए थे। इस बार एक बार फिर नीतीश कुमार लंदन संजय झा के साथ ही जाएंगे। हालांकि केंद्रीय कैबिनेट में जदयू कोटे से कितने मंत्री होंगे अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है और न ही सीएम नीतीश ने ऐसी कोई डिमांड की है।

UP में मुठभेड़ में मारा गया बिहार का कुख्यात, था सवा दो लाख का इनामी

https://youtube.com/22scope

CM NITISH CM NITISH CM NITISH

CM NITISH

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: बिहार-झारखंड में जियो का दबदबा...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो...

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...

गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने...