CM Sai ने शहीद जवान को दिया कंधा, कहा ‘शहादत बेकार नहीं जाएगी’

रायपुर: दो दिन पहले छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए सेना के जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पहुंचे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर पहुंचने के बाद शहीद के शव को कंधा देने के बाद सम्मान के साथ उनके आवास के लिए विदा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजापुर के तर्रेम में आईईडी ब्लास्ट में हमारे जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमने हमारी सरकार बनते ही माओवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दी है।

हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। बता दें कि बीते 17 जुलाई को बीजापुर के तर्रेम में नक्सलविरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ के जवान भरत लाल साहू शहीद हो गए थे। इस घटना में एक और जवान भी शहीद हुए थे जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुंचते ही क्षेत्र के लोगों की ऑंखें नम हो गई। लोग बरबस ही अपने घरों से बाहर निकल आए और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे।

यह भी पढ़ें-  अगले तीन वर्षों में Naxal Free होगा छत्तीसगढ़, डिप्टी सीएम ने…

https://youtube.com/22scope

CM Sai CM Sai

CM Sai CM Sai

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...