Advertisment

10 रुपये में मिलेगा धोती साड़ी, 22 सितंबर को सीएम करेंगे उद्घाटन

रांची: सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को सोना- सोबरन योजना की शुरुआत करेंगे. इस योजना की शुरुआत दुमका से होगी. इस योजना के तहत 10 रुपये में धोती, साड़ी और लुंगी दी जायेगी. झारखंड सरकार गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को सिर्फ 10 रुपये में धोती साड़ी और लूंगी देगी. सीएम इस मौके पर करोड़ों रुपए की विकास योजना का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. वहीं करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण भी लाभुकों के बीच करेंगे. इस योजना के तहत लगभग 57 लाख बीपीएल परिवार को एक साड़ी और एक लूंगी या धोती दी जाएगी. इस योजना का लाभ साल में दो बार ले सकेंगे.

रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार किया था बंद

झामुमो ने अपने घोषणापत्र में सोना सोबरन धोती साड़ी योजना को फिर से प्रारंभ करने का वादा किया था. इस योजना की शुरुआत 2014 में की गई थी. उस समय भी सीएम हेमंत सोरेन थे. जब रघुवर दास सीएम बने तब इस योजना को बंद कर दिया गया.

पीडीएस के माध्यम से होगा संचालन

इस योजना का संचालन पीडीएस दुकानों के माध्यम से किया जायेगा. पहले से ही आनाज और कई महत्वपूर्ण योजनाएं पीडीएस के माध्यम से बांटी जा रही हैं. इस योजना का लाभ सिर्फ झारखंड के निवासियों को ही मिलेगा. इसके लिए मूलनिवासी पत्र, गरीबी रेखा कार्ड, आधार कार्ड, नया राशन कार्ड आवश्यक है.

रिपोर्ट- मदन सिंह

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...