Advertisment

डुमरी में सोना सोबरन योजना का शुभारंभ, पीडीएस दुकानों से मिलेगा धोती-साड़ी

डुमरी (गिरिडीह) : डुमरी प्रखंड प्रशासन की ओर से अनुमंडल कार्यालय परिसर में राज्य सरकार द्वारा संचालित सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का शुभारंभ किया गया. अपने संबोधन में कार्यकारी जिप अध्यक्ष राकेश महतो ने झारखंड सरकार की योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ जन वितरण प्रणाली के दुकानों से मिलेगा. गांव के गरीब तबके के ग्रामीणों को धोती, साड़ी, लुंगी मात्र दस रुपए में मिलेगा.

बीडीओ ने बताया कि इस योजना से प्रखंड के कुल 37600 लाभुकों के बीच धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यकारी जिप अध्यक्ष राकेश महतो, पूर्व जिप सदस्य प्रशांत जायसवाल, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, प्रभारी एमओ रवीन्द्र उरांव, कार्यकारी उपप्रमुख उषा देवी, अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो, कांग्रेस नेता महेश भगत, सुखदेव सेठ, झामुमो नेता राजकुमार पांडेय, पंकज महतो, पंसस किरण देवी, विवेक कुमार, पंकज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि खेमलाल महतो, भाजपा नेत्री अंजू सोनी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

रिपोर्ट : प्रवीण कुमार

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...