प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से छह दिन पूर्व प्रयागराज पहुंचे CM Yogi

प्रयागराज : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से छह दिन पूर्व प्रयागराज पहुंचे CM Yogi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से छह दिन पूर्व शनिवार को CM Yogi आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे।

इस दौरान CM Yogi ने प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से उद्घाटन होने वाली और दिव्य, भव्य एवं डिजिटल महाकुम्भ -2025 के दृष्टिगत चल रही सौंदर्यीकरण एवं अन्य परियोजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं पर संतोष व्यक्त किया और बची हुई परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से हर हाल में 10 दिसंबर तक पूरा करने का अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया।

CM Yogi बोले – तीर्थयात्रियों के स्वागत को स्मार्ट प्रयागराज तैयार

CM Yogi सर्किट हाउस से सीधे अरैल बंधा रोड पहुंचे। वहां CM Yogi ने सड़क के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त किया। CM Yogi ने कहा कि मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर महाकुम्भ में आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के स्वागत के लिए ‘स्मार्ट प्रयागराज तैयार है।

CM Yogi ने 13 दिसंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे के दृष्टिगत महाकुम्भनगर एवं प्रयागराज को उसके प्राचीन गौरव के अनुरूप सजाने का निर्देश दिया।

त्रिवेणी पुष्प का किया निरीक्षण, फिर नैनी का फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट देखा…

वहां से CM Yogi ने त्रिवेणी पुष्प का निरीक्षण किया। इस दौरान CM Yogi ने ने त्रिवेणी पुष्प में बने योग एवं सांस्कृतिक केंद्र को देखा। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी को त्रिवेणी पुष्प के कायाकल्प के कार्यों की गुणवत्ता के विषय में जानकारी दी, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए।

CM Yogi ने कहा कि महाकुम्भ- 2025 प्रयाग ही नहीं समूचे उत्तर प्रदेश के लिए भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परम्परा को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करने का एक अवसर है। इसके बाद CM Yogi नैनी स्थित फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे, जहां उन्होंने प्लांट की चल रही टैपिंग के कार्यों का निरीक्षण किया।

CM Yogi ने कहा कि कोई भी ड्रेनेज और सीवर गंगा और यमुना जी में न गिरने पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी नालों को टैपिंग समय पर कर लें। महाकुम्भ में आने वाले तीर्थयात्री अविरल एवं निर्मल गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान करने के साथ आचमन कर पाएं, इसके लिए उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है।

40 हजार वर्ग मीटर में बने शिवालय पार्क का भी CM Yogi ने किया स्थलीय निरीक्षण

ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने बाद CM Yogi ने शिवालय पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। 40 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने इस पार्क में भारत के सभी प्राचीन शिव मंदिरों को दर्शाया गया है।

निरीक्षण के बाद CM Yogi ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस पार्क में सनातन संस्कृति की आध्यात्मिक परम्परा को दर्शाया गया है, महाकुम्भ में दुनिया के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह पार्क आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके दृष्टिगत इसकी स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कार्यक्रम में CM Yogi के साथ औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रयागराज के महापौर समेत मेलाधिकारी विजय किरण आनंद और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Sand Crisis: 444 में सिर्फ 13 बालू घाटों की लीज...

 झारखंड में बालू घाटों की टेंडर प्रक्रिया में देरी से अवैध बालू कारोबार बढ़ा। 444 घाटों में सिर्फ 13 की लीज फाइनल, कई जिलों...

Jamshedpur Heatwave: बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत,...

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बीच बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहे 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत। डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की आशंका जतायी। Jamshedpur...

Ganga Dussehra 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा दशहरा, स्नान...

 गंगा दशहरा 26 मई 2026 को मनाया जाएगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और रवि योग में पड़ रहे इस पर्व पर गंगा स्नान, दान और पूजा...

South India Train Rush: वेल्लोर और बेंगलुरू जाने वाली ट्रेनों में...

रांची से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग। वेल्लोर इलाज और नौकरी-पढ़ाई के कारण बढ़ी यात्रियों की संख्या, नई...

Dhanbad Cyber Crime: APK File से करोड़ों की ठगी करने वाला...

धनबाद में APK फाइल के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा। I4C टीम जांच में जुटी, पांच साइबर अपराधी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img