Advertisment

समाज में व्याप्त कुरीतियों पर सीएम का प्रहार

मोतिहारी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में पूर्ण नशामुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह की मुक्ति को लेकर समाज सुधार अभियान के तहत बुधवार को यात्रा की शुरुआत गांधी मैदान से की. सीएम ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस मौके पर सीएम ने पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण की जीविका दीदियों से संवाद किया. जीविका दीदियों ने समाज सुधार में किए गए अपने कार्य और अनुभव को मंच से साझा किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई जीविका समूह को करोड़ों रुपये का चेक दिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी का अभियान जारी रहेगा और जीविका दीदियों की भूमिका इस अभियान में काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि महिलाओं की मांग पर हीं उन्होंने शराब बंदी किया था. नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ हर क्षेत्र में गड़बड़ करने वाले होते हैं. लेकिन उन लोगों के खिलाफ महिलाएं ही संगठित होकर कर कार्य कर सकती हैं.

मुख्यमंत्री ने समाज सुधार अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समाज में नशा मुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन और बाल विवाह से मुक्ति के लिए अभियान की शुरुआत की गई है. यात्रा तो समाज सुधार अभियान का एक अंश है और यह समाज सुधार अभियान तो लगातार चलता रहेगा. हर शहर, गांव और कस्बा में समाज सुधार अभियान जारी रहेगा.

शराबबंदी को लेकर विरोधियों की समीक्षा करने पर कही जा रही बातों पर जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को बोलने की आदत होती है और वह बोलते हीं रहेंगे. लेकिन शराबबंदी का समर्थन राज्य के अधिकांश लोगों ने किया था. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद कुछ लोगों की शराब पीने से मौत हुई है. जब वह शराब पिएगा,तो उसकी मौत होगी हीं. जब लोगों की मौत होती है, तो लोग लोग कुछ-कुछ बोलने लगते हैं.

कार्यक्रम को मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार, गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, मद्य निषेध विभाग के अपर सचिव के.के.पाठक और पुलिस महानिदेशक समेत सचिव स्तर के कई अधिकारियों ने संबोधित किया. अधिकारियों ने नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की.

रिपोर्ट- ब्रजेश झ

Next

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...