पाकुड़ः फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 11 से 25 फरवरी तक चलाई जाने वाले अभियान का विधिवत उद्घाटन हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप, मलेरिया उन्मूलन पदाधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने अभियान का विधिवत शुभारंभ स्वयं दवा खाकर किया।
बुथ पर जाकर दवा खिलाया जाएगा
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि उक्त अभियान के तहत सबसे पहले प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर स्थित बूथ पर जाकर दवा खिलाया जाएगा। उसके बाद घर-घर जाकर सभी को दवा खिलाना है।
ये भी पढ़ें- ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
इन्होंने कहा कि यह अभियान देश को फाइलेरिया कीटाणु मुक्त बनाने का लक्ष्य है, जो 11 से 25 फरवरी तक चलेगी। आपको बता दें कि उक्त दवा 2 वर्ष के बच्चों तथा गंभीर बीमारी और प्रेग्नेंट महिला को छोड़कर उम्र के हिसाब से खिलाना है।



















