धनबाद में 50 हजार करोड़ के कोयले की लूट हुई है-ढुल्लू महतो

धनबादः बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो आज धनबाद सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हए और धनबाद के पूर्व एसपी संजीव कुमार और JMM नेता एके सहाय पर जमकर हमला बोला।

मीडिया से बात करते हुए ढुलू ने कहा कि धनबाद में कोयले की लूट 50 हजार करोड़ के आसपास हुई है। धनबाद के पूर्व एसएसपी संजीव कुमार, धनबाद के झामुमो नेता सहाय जी एवं कांग्रेस के कुछ नेताओं की मिलीभगत से हुई थी।

 एसपी के तबादले के बाद कोयला चोरी पर रोक लग गयी है

उनके तबादले के साथ ही कोयला चोरी पर रोक लग गयी है। केंद्र सरकार से आग्रह किया कि उनके कार्यकाल का जांच सीबीआई और ईडी से होनी चाहिए। झामुमो और कांग्रेस के नेताओं से ढुलू ने जवाब मांगा है, ढुल्लू ने कहा कि उन्हें जवाब देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- धनबाद ACB बड़ी कार्रवाई, 4000 रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया क्लर्क 

कई लोग अवैध माइनिंग के दौरान मारे गये, कई मर्डर हुए हैं। जब तक संजीव कुमार पर कार्रवाई नहीं होती है तब तक चुप नहीं बैठेंगे। धनबाद जेल में अमन सिंह की हत्या मामले में भी ढुलू ने एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाया है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...